शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग, सामान राख – uttarakhandawaaz.in

शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग, सामान राख

देहरादून ,

जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रांतर्गत बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग पर एसडीआरएफ के जवानों व फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। यहां एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रांतर्गत बदाओ गांव में एक मकान में आग लग गई है और जिसमे रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट मोरी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष सिंह चैहान के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और आग को बुझाने के अभियान में जुट गई। इस दौरान बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें मकान जलकर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि हालांकि आग लगे होने के दौरान मकान में कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस के कर्मचारियों के साथ मिलकर काफी प्रयास करने के बाद मकान पर लगी आग को बुझाकर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *