पुलिस व बेरोजगारों के बीच तीखी नोक-झोंक
देहरादून ,
उत्तराखंड में पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढाये जाने की मांग को लेकर सडकों पर बेरोजगारों का हुजूम उमड़ पडा और करो या मरो के नारे के बीच बेरोजगारों ने जोरदार नारेबाजी के बीच भीषण महारैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए बेरोजगार जैसे ही केन्द्रीय विद्यालय के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। यहां उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगार एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गांधी पार्क के बाहर संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां से उन्होंने उत्तराखंड में पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढाये जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और युवाओं के हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन दंग रह गया और वहां से करो या मरो के नारे के बीच बेरोजगारों ने जोरदार नारेबाजी के बीच भीषण महारैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए बेरोजगार जैसे ही केन्द्रीय विद्यालय के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व बेरोजगारों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और काफी देर तक धक्का मुक्की चलती रही। कई प्रदर्शनकारी बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग के पास धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि कैसी विडंबना है कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों को पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट नहीं दें रही है एक तरफ महिला और युवा सशक्ति करण का नारा देने वाली सरकार में न्याय माँगने के लिये विवश होना पड रहा है और यह चिंता का विषय है। बेरोजगारों ने कहा कि आज उन्हें छलने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।