हरिद्वार ,
थाना भगवानपुर पुलिस को ग्राम सिकरोडा निवासी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौडा गांव से पहले बडा खोकरा के पास बाग में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर एक जिन्दा गाय व एक कटा हुआ गोवंश अवशेष पडा है। बताये गये स्थान बडा खोकरा के पर पंहुचे तो में एक जिन्दा गाय सफेद रंग जो कि भूखी प्यासी व डरी कब्जे में ली गई।
पास ही एक गो वंशीय पशु का कटा हुआ सिर व खुर 04 व कटा छंटा हुआ मांस व कुछ मांस हरे रंग की पन्नियों मे भरा हुआ पडा है वजन करीब 180 किलोग्राम है तथा मौके पर गौकशी उपकरण 01 अदद छुरी, 02 अदद कुल्हाडी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू मय प्लास्टिक की टोकरी का पलडा नीला रंग, 01 अदद लकडी का गुटका मांस लगा हुआ, 01 बन्डल सफेद पन्नी 05 किलो ग्राम वाली खाली, 01 बन्डल हरे रंग पन्नी 05 किलो ग्राम वाली खाली एक काला हरा बैग चैन वाला व प्लास्टिक का कट्टा पीला रंग का का पडा मिला।
सूचना कर्ता से पूछने पर बताया कि थोडी देर पहले हम इस तरफ आ रहे थे तो देखा कि कुछ लोग इस गाय के पैर बांधकर इसको काटने की तैयारी में थे यह देख हम शोर मचाते हुए उनकी तरफ भागे यह देख वह लोग यंहा से भाग गये उनकी 03 मोटर साईकिल भी यंहा खडी है उनके नाम पते नहीं जानते है।
मौके से एक जीवित गौवशीय पशु तथा 180 किलोग्राम गोमांस व गोवशींय अवशेष खुर व सिर व गौकशी उपकरण 01 अदद छुरी, 02 अदद कुल्हाडी, एक इलेक्ट्रानिक तराजू मय प्लास्टिक की टोकरी का पलडा नीला रंग, 01 अदद लकडी का गुटका मांस लगा हुआ, 01 बन्डल सफेद पन्नी 05 किलो ग्राम वाली खाली, 01 बन्डल हरे रंग पन्नी व 03 मोटर साईकिले बरामद हुई जिनमें से 01- मो0सा0 हिरो होण्डा सीडी डिलेक्स रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट पर UK 08 AF 0913 चैसिस नं0 MBLHA11ENC9D07985 तथा मो0सा0 स्पैलेण्डर रंग काला नं0 UA 08 F 8149 चैसिस नं0 06D16C15624 जिसके हेण्डल में एक थेले में हरे रंग की पन्नियों में कुछ मांस रखा है व 03- मो0सा0 अपाची रंग सफेद बिना नम्बर प्लेट चैसिस नं0 MD634KE64F2643258 बरामद हुयी बरामद गौमांस मय गौकशी उपकरण बरामद होने पर उक्त फरार अज्ञात अभियुक्तगणो के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 814/24 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। एक गौवंशीय पशु को भारतीय ग्राम विकास एंव गौरक्षार्थ न्यास (गौशाला ग्राम झीवरहेडी ) के सुपुर्द किया गया
**बरामद माल का विवरण**
1-180Kg गोमांस
2-01 अदद छुरि
3-02 अदद कुल्हाडी
4-एक इलेक्ट्रानिक तराजू
5-01 अदद लकडी का गुटका
6- एक जीवित गौवशीय पशु
7-तीन मोटर साईकिल