देहरादून ,
उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने कहा है कि आगामी नौ नवम्बर को राज्य में सशक्त भू कानून, मूल निवास और कानून व्यवस्था को लेकर रैली निकाली जायेगी। उन्होंने कहा कि एक रैली आगामी नौ नवंबर स्थापना दिवस के दिन सुबह ग्यारह बजे परेड ग्राउंड से शहीद स्थल तक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भू कानून, मूल निवास और कानून व्यवस्था को लेकर निकाली जाने वाली रैली में लोकगायक गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी, गायक पूनम सतलानी, गायक जुबिन नौटियाल से भी समर्थन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका सभी जनता, सभी राज्य आंदोलनकारियों, सभी सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दल, उत्तराखंड बेरोजगार संघ, पुरानी पेंशन के हकदार लोग इस रैली में सम्मिलित होंगें। उन्होंने कहा कि कल उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा जो रैली निकाली गई उसमें पुलिस प्रशासन ने बहुत अभद्रता की और युवकों के हाथ को और महिलाओं के हाथ को तोड़ा और मरोडा गया और डंडों से प्रहार किया गया, उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा कि जनता के चेहरे को नोचा गया और जिन राज्य आंदोलनकारी की बदौलत इन पुलिस विभाग को वर्दी मिली है और यह उन आंदोलनकारी का अपमान कर रहे हैं और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि रैली में जो उत्तराखंड क्रांति दल के साथ हुआ है और जिन पुलिस वालों की ड्यूटी उस टाइम थी उनको समझा दिया जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन राज्य आंदोलनकारी की इज्जत करना जाने नहीं तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इसके लिए आंदोलनकारी रणनीति तैयार करेंगें।