ऋषिकेश ,
तीर्थनगरी ऋषिकेश में आज से गंगा घाटी मे रंग बिरंगी राफ्ट उतर गई हैं।लगभग ढाई महीने बाद सीजन की दूसरे चरण की रिवर राफ्टिंग शुरू होते ही गंगा में रंग बिरंगी राफ्टो से गंगा सज गई है।इससे जंहा सैलानी उत्साहित तो हैं ही।वंही पर्यटन के कारोबार से जुड़े कारोबारियों के साथ स्थानीय दुकानदार भी अच्छे खासे उत्साहित हैं। राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन से लेकर ऑफ़ लाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। वंही गंगा का जलस्तर अभी अधिक होने के चलते राफ्टिंग अभी मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से रामझूला,नीमबीच तक ही राफ्टिंग का संचालन होगा किया जा रहा है। लेकिन दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, कलकत्ता समेत कई राज्यों के पर्यटक मुनि की रेती, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में अब फ़िर से रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचने शुरू होंगे।