गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा, तोड़फोड़ – uttarakhandawaaz.in

गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा, तोड़फोड़

डिलीवरी के लिए महिला को लाया गया था रोशनाबाद हैल्थ केयर हॉस्पिटल
हंगामा व तोड़फोड़ देख हॉस्पिटल चिकित्सक व स्टॉफ हॉस्पिटल छोड़ कर भागे
घटना की शिकायत दोनों पक्षों में से किसी पक्ष ने भी पुलिस से नहीं की
तोड़फोड़ करने वाले लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही, होगी कार्रवाई
हरिद्वार ,

रोशनाबाद हैल्थ केयर हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर गर्भवती महिला की डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों समेत उनके शुभचिंतकों ने हंगामा करते हुए हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले भाग खड़े हुए। जबकि हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्टॉफ पहले ही गुस्साएं मरीज के परिजनों के रूख को देखते हुए हॉस्पिटल को छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की गई है। महिला की अभी तक क्या स्थिति हैं, पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने वालों को चिहित करने का प्रयास कर रही है। जिनकी शिनाख्त होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात रोशनाबाद स्थित रोशनाबाद हैल्थ केयर हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए जाया गया। जहां पर उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों व शुभचिंतकों हॉस्पिटल में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के चिकित्सक और स्टॉफ मरीज के परिजनों व शुभचिंतक के गुस्से को देखकर अपनी बचाकर हॉस्पिटल छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दिलचस्प बात हैं कि हॉस्पिटल के संचालक या किसी स्टॉफ ने हॉस्पिटल में की जा रही तोड़फोड़ करने की सूचना पुलिस को नहीं दी। घटना की सूचना पुलिस के आसपास के लोगों से मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने वाले मरीज के परिजन व शुभचिंतक भाग खड़े हुए। हॉस्पिटल में की गई तोड़फोड़ को आसपास के लोगों ने मोबाइल पर वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तोड़फोड़ करने वाले युवक हॉस्पिटल के भीतर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ते नजर आये। ताकि उनका चेहरा कैमरे में कैद ना हो जाए। सिड़कुल थाना एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि रात करीब 10 बजे रोशनाबा हैल्थ केयर हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। आरोप हैं कि हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गयी। जिससे गुस्साएं परिजनों समेत उनके शुभचिंतकों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की। हॉस्पिटल संचालक समेत स्टॉफ मरीज के परिजनों के गुस्से को भांपते हुए हॉस्पिटल छोड़ कर भाग गये। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर तोड़फोड़ करने वाले भी भाग खड़े हुए। घटना को लेकर हॉस्पिटल संचालक और मरीज पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हॉस्पिटल संचालक और मरीज के परिजनों से सम्पर्क करने के लिए फोन किया गया, जिनके मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहे है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गम्भीर हो जाने पर उसके परिजन उसको लेकर बरेली चले गये है। चूंकि महिला मूल रूप से बरेली की रहने वाली है और उसका परिवार रोशनाबाद गांव में किराये पर रहता हैं महिला का पति सिड़कुल फैक्ट्री में काम करता है। लेकिन पुलिस हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। जिनकी शिनाख्त होने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी। लेकिन महिला की क्या स्थिति हैं, अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *