अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास वाहन खाई में गिरा, दो की मौत
देहरादून ,
डीसीआर आपदा प्रबंधन, पिथौरागढ़ के गढ़कोट नामक जगह पर लैंडस्लाइड के वजह से एक महिला के दबने की सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त महिला देवकी देवी पत्नी पूरन चंद्र उपाध्याय, उम्र 75 वर्ष, ग्राम गडकोट पिथौरागढ़ का शव बरामद किया गया। इस दौरान जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। इस दौरान उक्त वाहन में पांच लोग सवार थे जिनमें से तीन को रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि दो खाई में गिर गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए खाई में से दो शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। वहीं दूसरी ओर जनपद नैनीताल, जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल द्वारा झुतिया गांव रामगढ़ के पास कुछ लोगों के नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंसने की सूचना एसडीआरएफ को दी गयी और इस सूचना पर एसआई संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वहां फंसे पांच परिवार के उन्नीस लोगों को सुरक्षित निकालकर सनराइज पब्लिक स्कूल तल्ला रामगढ़ में सकुशल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर जनपद अल्मोड़ा, जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि पनार के पास नदी में दो व्यक्ति फंसे हुए हैं।