मुठभेड़ के मिले परिणाम, लूट प्रकरण का किया सफल खुलासा

लुटेरों से 14 तोला सोना एवं लगभग 2 किलो चांदी बरामद

*मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पूर्व में ही किया जा चुका गिरफ्तार*

*लूट की घटना में शामिल महिला सहित 04 साथियों को भी दबोचा*

*शत प्रतिशत लूटी गई ज्वैलरी व नगदी बरामद*

हरिद्वार ,

७सितंबर को लिब्बरहेडी में वादी मुकेश कुमार को बन्धक बनाकर घर में लूटपाट करने के सम्बन्ध में वादी मुकेश द्वारा थाना कोत0 मंगलौर पर अन्तगर्त धारा 127(2) 309(4) वीएनएस बनाम अज्ञात बदमाश पंजीकृत कराया कराया गया था।

जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा लूट के मुख्य आरोपी मेहराज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिसके लूटी गई कुछ संपत्ति बरामद की जा चुकी थी।

घटना में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की दिशा में घटना मे शांमिल अन्य 04 अभियुक्तों को आज नारसन क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की। जिनकी निशांदेही पर वादी के घर से लूटी हुई निम्नलिखित ज्वैलरी व नगदी बरामद की गई। प्रकरण में 100% बरामदगी की गई है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मेहराज पुत्र कमरुदीन निवासी दरगाह शरीफ मृदापाणा थाना गढमुक्तेश्वर उ0प्र0- *दिनांक 13.09.24 को पूर्व में पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार*
1- दानिश पुत्र बीरजीस निवासी 40 फुटा रोड दरगाह की कोठी खालापार मु0नगर उ0प्र0 (अनपढ़)
2- रहीश पुत्र कमरुदीन निवासी दरगाह शरीफ मृदापाणा थाना गढमुक्तेश्वर उ0प्र0 (अनपढ़)
3- सादिक पुत्र इन्साफ निवासी ग्राम लिब्बरहडी थाना कोत0 मंगलौर जिाला हरिद्वार (पांचवी पास)
4- महिला निवासी दरगाह शरीफ मृदपाणा थाना गढमुक्तेश्वर उ0प्र0 (अनपढ़)

*बरामद माल*
1- सफेद धातु के कडे-2
2-सफेद धातु के सिक्खे-3
3-सफेद धातु की अंगुठी-7
4-सफेत धातु की हाथ की चेैन-1
5 सफेद धातु की पैर के बिच्छुऐ-26 जोडी
6- पीली धातु की अंगुठी-04
7- सफेद धातु के पायजैब- 17
8-सफेद धातु की 38 टुकडी
9- सफेत धातु के 3 पचांगला
10-सफेत धातु के सिर के 02 झुमर
11- पीली धातु का हार-01
12 सफेद धातु का हार-1
13 पीली धातु की पोलिस लगी छुमकी-04
14 पैयजैब के लाँक-10
15-पीली धातु की अंगुठी-4
16 पीली धातु की नाक की नथ-8
17 -पीली धातु की कुंडल-9
18-पीली धातु के झुमके-4
19-पीली धातु के टाप्स-09
20- पीली धातु के मांगटीका-09
21- नगद 54,500 रु
22- एक पिठ्ठू बैग

सोना लगभग- 140 ग्राम- कीमत लगभग 10 लाख रु0
चांदी लगभग-02 किलो ग्राम- कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *