नशे के खिलाफ निर्मित शार्ट फिल्म ‘‘पछतावा’’ की दून में हुई लाॅंचिंग

देहरादून ,

लक्कीज क्लब प्रोडक्शन के तत्वावधान में नशे के खिलाफ निर्मित शार्ट फिल्म पछतावा का दून में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता अशोक वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में लांचिंग किया। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में शार्ट फिल्म पछतावा की लांचिंग की गई। इस अवसर पर पछतावा फिल्म की निर्मात्री लक्ष्मी रामगड़िया ने बताया कि फिल्म पछतावा नशे के खिलाफ और उसके द्वारा होने वाले नुकसान को दर्शाती शार्ट फिल्म है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पछतावा फिल्म में नशा किस तरह हमारे सामाजिक परिवेश को प्रभावित कर रहा है और कैसे हम समय से इस से बाहर निकले वरना पछताने के सिवा कुछ नहीं रहता एक संदेश देती हुई बेहतरीन शार्ट फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका में रिशीता, अमित कंटूर, अमित बहुखंडी, अनुज पंडित, रजनी शर्मा, अनूप कोल, राजेश शर्मा, अश्वनी वशिष्ट, अमन, प्रेमलता नंदन, पूजा भोला और बाल कलाकार शिवांश पैन्यूली, ने अपने सशक्त अभिनय से फिल्म को सार्थक किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी, पटकथा एवं निर्देशन लकी सिंह का है और जिन्होंने इससे पूर्व मैं पेड़ हूँ, सलाह दूसरों के लिए, आज एक तारीख हैं एवं नन्हे ख्वाब नाम के शार्ट फिल्मांे से सभी को व्यापक स्तर पर अत्यंत प्रभावित किया है। इस अवसर पर कई कलाकार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *