देहरादून ,
उत्तराखंड पुरोहित समाज एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी किये जाने के विरोध में शवयात्रा निकाली। आज पुरोहित समाज एवं पर्वतजन फाउंडेशन के कार्यकर्ता तिब्बती मार्केट के पास इकटठा हुए और वहां से उत्तराखंड पुरोहित समाज एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी किये जाने के विरोध में शवयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज किया और लैंसडाउन चैक पर उनका दाह संस्कार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी किये जाने के विरोध व्यापक स्तर पर किया जायेगा। इस अवसर पर सदानंद सेमवाल ने कहा कि इस कथित संत पुण्यानंद गिरी महाराज के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए और इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि स्वामी पुण्यानंद गिरी के द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुण्यानंद गिरी का व्यापक स्तर पर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।