सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचैबंद रखने के दिए निर्देश
देहरादून ,
आगामी पांच सितंबर से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचैबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्र के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा करने को कहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में समय पर ना पहुंचने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब तलब करने को कहा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सत्र के दौरान आम जनमानस को यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या ना हो एवं यातायात रूट डायवर्ट के संबंध में पहले से ही मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दर्शक दीर्घा हेतु सदस्यों की संस्तुति पर एक प्रवेश पत्र तथा मंत्रियांे की संस्तुति पर दो प्रवेश पत्र ही जारी की जायेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया को सदन की कार्यवाही के लिए पत्रकार दीर्घा के प्रवेश पत्र सूचना विभाग द्वारा जारी किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग एवं वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायकों एवं मंत्रियों के वाहन ही परिसर में पार्क किए जाएंगे एवं अन्य सभी वाहन सत्र के दौरान चिन्ह्ति स्थानों पर ही पार्क किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।