निर्वतमान जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका को कलेक्टेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। इस दौरानकार्मिको द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के 02 वर्ष के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सानिध्य में किये गए कार्यों को याद किया। जिलाधिकारी रहते हुए श्रीमती सोनिका के मार्गदर्शन/निर्देशन जी-20, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये गए। अधिकारी/कार्मिकों द्वारा उनके सानिध्य में किये गए कार्यों को सराहा तथा उनको नई पारी की शुभकामना दी।
निर्वतमान जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी/कार्मिक यह ध्यान रखे यदि कोई न्याय की आस में उनके दरवाजे तक आया है तो उसे लौटाएं नही बल्कि उसका पूर्ण पक्ष जानते हुए न्याय संगत कार्य करें, यदि आप किसी को आशा की किरन दिखाते हैं उसका कोई मोल नही है। गरीब, असहाय, जरूरतमदों की समस्याओं का निराकरण करने पर आपको अलग से प्रसन्नता की अनुभूति होगी। उन्होंने सहयोग हेतु कलेक्टेªट परिवार सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी, कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
