विभिन्न जन संगठनों एवं राजनैतिक दलों का जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

विभिन्न जन संगठनों एवं राजनैतिक दलों का जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन

पत्रकार योगेश डिमरी पर प्राणघातक हमला करने वालों पर कार्यवाही की मांग, सीएम को ज्ञापन प्रेषित
देहरादून ,

ऋषिकेश में गत दिनों शराब माफियाओं द्वारा पत्रकार योगेश डिमरी पर प्राण घातक हमले के खिलाफ आज देहरादून विभिन्न जन संगठनों एवं राजनैतिक दलों जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि राज्यभर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के परिणामस्वरूप आये दिन चोरी, दुष्कर्म व हत्याओं तथा जनता के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं लोगों पर जानलेवा हमला या उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर अनेक संगीन मामलों को दबाने की साजिश की साजिश चल रही है। इस दौरान ज्ञापन में कहा गया है कि बीते कई सालों से पत्रकार डिमरी अपनी पत्रकारिता के माध्यम से धार्मिक नगरी ऋषिकेश जहाँ शराब पूर्णतः निषिद्ध है, और इसके बावजूद स्थानीय पुलिस इस अवैध कारोबार को खूब फलने दे रही थी तथा शराब माफियाओं को यह गंवारा नहीं था कि उनके काले कारनामों पर कोई आवाज न उठाये। ज्ञापन में कहा गया है कि इसीलिए शराब माफिया जो कि पहले से ही काफी कुख्यात हैं, द्वारा उक्त पत्रकार पर जानलेवा हमला किया। ज्ञापन में कहा गया है कि ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी (पुलिस) आदि आला अधिकारी हैं तथा राज्य के कैबिनेट मंत्री का गृह क्षेत्र है और इसके बावजूद ऋषिकेश में आयेदिन घटनाओं का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 22जून 024 को इसी ऋषिकेश कोतवाली में रणबीर सिंह नामक व्यक्ति की। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *