मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया मैक्लॉरेन चिकित्सालय का निरीक्षण – uttarakhandawaaz.in

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया मैक्लॉरेन चिकित्सालय का निरीक्षण

देहरादून ,

जनपद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने शुक्रवार को चंदर नगर स्थित मैकलॉरेन कुष्ठ चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में तीन कुष्ठ रोगमुक्त मरीज भर्ती थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सतीशचन्द रावत ने सीएमओ को जानकारी दी कि सभी मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यक औषधि उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों हेतु आवश्यक दवाएं एवं अन्य सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान सभी मरीजों हेतु रहने तथा भोजन की व्यवस्थाएं सुचारू पायी गयी। डॉ0 जैन को सूचना दी गयी कि चिकित्सालय में तैनात सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुका है। इस पर सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सालय में एक सफाई कर्मचारी को संबद्ध करने हेतु आदेशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *