*अस्पताल के पूर्व वार्ड बॉय को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार*

अस्पताल का पूर्व वार्ड बॉय ही निकला चोरी की घटना का सूत्रधार

*सीएचसी रायपुर से 8,00,000/- (आठ लाख) रूपये के कीमती इलैक्ट्रानिक उपकरण व अन्य सामान चोरी का रायपुर पुलिस ने किया खुलासा*

देहरादून ,

30 जुलाई को वादी डाक्टर पी0सी0 रावत चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर जनपद देहरादून ने थाना रायपुर देहरादून में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 29.07.2024 की रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रायपुर चिकित्सालय के कार्यालय से किसी अज्ञात चोर द्वारा इलैक्ट्रानिक उपकरण व अन्य सामान कीमत लगभग 08 लाख रूपये चोरी कर ले गया है ।

चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा चोरी के अनावरण हेतु 02 पुलिस टीमें गठित की गयी।

गठित पुलिस टीमो द्वारा सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति के सामान ले जाने की फुटैज प्राप्त हुई, जिसके फोटोग्राफ्स निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर से जानकारी करने पर अभियुक्त की पहचान केशव मोल्पा पुत्र स्व० नन्दन सिंह के रूप में हुई, जो पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में वार्ड बॉय की नौकरी करता था । केशव मोल्पा नशे का आदि होने के कारण उसका स्थानान्तरण पीएचसी मालदेवता में किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त केशव मोल्पा को महाराणा प्रताप शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा दिनांक 29.07.2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर से इलैक्ट्रानिक उपकरण व अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में वार्ड ब्वॉय का काम करता था, गलत संगत में पड़ने के कारण वह नशे का आदि हो गया था, तथा पिछले 04 महीने से तनख्वाह रूकी होने के कारण उसके पास नशा करने के लिए पैसे नहीं थे। पूर्व में CHC रायपुर में नौकरी करने के दौरान उसे वहाँ के बारे में पूरी जानकारी थी इसलिए दिनांक 29-07-2024 की रात उसके द्वारा CHC रायपुर के कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*बरामदगी का विवरणः* –
1- एक सीपीयू DELL कम्पनी
2- तीन प्रिन्टर लैजर जेट
3- दो एलईडी मोनेटर
4- एक माइक्रोस्कोप
5- दो रूम हीटर
6- 07 प्रिन्टर काटेज
7- 02 डैस्टोप मधर बोर्ड
8- 02 DVD WRITER
9- 02 डेस्टोप हार्डडिस्क
10-03 एमपीएस पावर स्पालई
11-अन्य ग्रोसरी सामान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *