एक्सपायरी डेट की दवा देने पर कांवड़ियों का मेडिकल स्टोर पर हंगामा

खड़खड़ी चैकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, कांवड़ियों को कराया शांत
मेडिकल स्टोर संचालक पर लगाया एक्सपायरी डेट की दवा बेचने का आरोप
ड्रग इस्पेक्टर को कराया अवगत, सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल स्टोर कराया बंद
हरिद्वार ,

पथरी के दर्द की एक्सपायरी डेट की दवा देने को लेकर कांवड़ियों ने एक मेडिकल स्टोर पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि जानकारी के बाद कांवड़ियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल स्टोर बंद कराते हुए मामले की जानकारी ड्रग इस्पेक्टर को दी गयी। दर्द से तड़फ रहे कांवड़िये को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कांवड़िये मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र खडखड़ी में आज शाम को हरियाणा हिसार निवासी कांवड़िये सन्नी शर्मा के पथरी का दर्द उठने पर एक मेडिकल स्टोर पर पथरी के दर्द की दवा लेने पहुंचा। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कांवड़िये को पथरी दर्द की टेबलेट दी गयी। आरोप हैं कि कांवड़िये ने एक टेबलेट मेडिकल स्टोर पर ही खा ली, लेकिन 10-15 मिनट तक दर्द कम ना होने पर जब कांवड़िये ने दी गयी टेबलेट की एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कि टेबलेट की एक्सपायरी डेट मार्च 2024 अंकित थी, जोकि निकल चुकी थी। जिसके बाद कांवड़ियों ने मेडिकल स्टोर के बाहर जमकर हंगामा काटा, घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर खड़खड़ी चैकी प्रभारी संजीत कंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि कांवडिये मेडिकल स्टोर संचालक पर एक्सपायरी डेट की दवा बेचने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने पूरे मामले से ड्रग इस्पेक्टर अनीता भारती को अवगत कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कांवड़ियों के गुस्से को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि कांवड़िये मेडिकल स्टोर संचालक पर एक्सपायरी डेट की दवा बेचने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे है। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि आज शाम को खडखड़ी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के बाहर कांवड़ियों के हंगामे की सूचना मिली। सूचना पर खडखड़ी चैकी प्रभारी संजीत कंडारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हंगामा कर रहे गुस्साए कांवड़ियों को शांत कर मामले की जानकारी ली। कांवड़ियों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक एक्सपायरी डेट की दवा बेच रहा है। जिसके द्वारा उनके साथी को पथरी का दर्द की एक्सपायरी डेट की दवा दी गयी है। कांवड़िये संत मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। जिस पर पूरे मामले से ड्रग इस्पेक्टर अनीता भारती को अवगत कराया गया है। कांवड़ियों के गुस्से को देखते हुए फिलहाल मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया है। कांवड़ियों के तहरीर देने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *