CMO डॉ0 संजय जैन ने की डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा – uttarakhandawaaz.in

CMO डॉ0 संजय जैन ने की डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा

देहरादून ,

शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने जनपद में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा अभियान में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

डॉ0 जैन ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, किंतु लगातार बारिश के कारण डेंगू/मच्छरों के लार्वा पनपने की आशंका बनी हुई है। इसलिए आशा कार्यकत्रियों को एक क्षेत्र में भ्रमण की संख्या बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि अभियान में वॉलेंटियर्स को भी तैनात कर दिया गया है। नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।

चिकित्सालयों में तैयारियों के संबंध में उन्होंने बताया कि जनपद में सरकारी/गैर सरकारी चिकित्सालयों में मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाये गये हैं। एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था चिकित्सालयों में कर दी गयी है। जांच लैबों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि डेंगू से संबंधित जांच की दरें सभी चिकित्सालयों तथा लैब में चस्पा की जाये। समुदाय में हेल्थवर्कर के माध्यम से तथा मीडिया के माध्यम से जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने जन समुदाय से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सहायता एवं जानकारी हेतु कंटोल रूप नंबर 18001802525 तथा 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *