डेंगू आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं – uttarakhandawaaz.in

डेंगू आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

देहरादून  ,

डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सी0एम0ओ0 डॉ0 संजय जैन ने सा0स्वा0केन्द्र डोईवाला, एवं राजकीय उप जिला चिकित्साल ऋषिकेश में जाकर डेंगू आईसोलेटेड वार्ड का जायजा लिया। दोनो चिकित्सालयों में डेंगू वार्ड में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डेंगू जांच एवं संबंधित दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध पायी गयी। डॉ संजय जैन ने बताया किया उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 20 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला में 02 आईसोलेशन एवं मच्छरदानी युक्त बेड तैयार किये गये हैं। इसी प्रकार जनपद के समस्त सरकारी एवं चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक चिकित्सालय में डेंगू मरीजों हेतु आईसोलेशन वार्ड तैयार कर मच्छरदानी युक्त बेड आरक्षित किये जायेंगे। वार्ड में औषधि एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *