देहरादून ,
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 जुलाई से आगामी चार अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इस यात्रा की सफलता के लिए राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पद यात्रा 24 जुलाई, 2024 को हरकी पैडी हरिद्वार में गंगा पूजन के उपरान्त सेवादल द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ होकर ऋषिकेश, शिवपुरी, देवप्रयाग, मलेथा, श्रीनगर गढवाल, श्रीकोट, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, गुप्तकाशी, सीतापुर होते हुए आगामी तीन अगस्त को श्री केदारनाथ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि चार अगस्त, 2024 को श्री केदारनाथ ज्यातिर्लिंग में पूजा अर्चना एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक के उपरान्त यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रत्येक दिन यात्रा स्थल पर प्रातः सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त यात्रा प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में आज केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इसी परिपेक्ष में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से बातचीत की तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों को दूरभाष पर दिशा निर्देश जारी किये। इस अवसर पर मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, पूर्व सांसद, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा विधायक प्रत्याशी, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, ब्लाक व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।