बाबा साहेब की मूर्ति स्थानांतरण के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला जलाया

देहरादून ,

संसद भवन से संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थानांतरित किये जाने के विरोध में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड ने विधानसभा के पास जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। यहां संसद भवन से संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाये जाने के विरोध में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह के नेतृत्व में विधानसभा के पास इकटठा हुए और वहां पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला फूंका और पुलिस द्वारा पुतला फूंकने से रोकने व नोंकझोंक की निंदा की गई। इस अवसर पर प्रेम सिंह ने कहा कि रात के अंधेरे में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की पूर्व संध्या में संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की ऐतिहासिक प्रतिमा को लोकसभा के सचिवालय के महासचिव के द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के हटाकर पुराने संसद भवन की ओर ओर स्थानांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय के महासचिव ने इस अनैतिक कर्तव्य से बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाईयों की भावना को ठेस पहुंचाई गई है जिसके विरोध सभी संगठन की ओर इस घटना की घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *