घटना से पूरे जीएसटी विभाग में हड़कंप मचा
इस बार विजिलेंस के हाथ लगा जीएसटी का असिस्टेंट कमिश्नर
रेस्टोरेंट मालिक से 75000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंसकी जबरदस्त करवाई, पूरे विभाग में हड़कंप
जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर दुबे के घर पर भी दी गई दविश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार की रोकथाम कोलेकर एक पूरी रणनीति तैयार की है और सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर प्रकार के कार्य में पूरी तरहसे पारदर्शिता एवं ईमानदारी नजर आनी चाहिए, हालांकि इसके बावजूद कुछ विभागों से रिश्वतखोरी की सूचनाओं आ रही थी जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने विजिलेंस को खुली कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। पहले भी इन आदेशों का असर दिख चुका है और इस बार जीएसटी के एक बड़े आल्हा अधिकारी को 75000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
पूरा मामला राजपुर रोड पर कुछ माह पर्व खुले एक रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है जिसके जीएसटी को लेकर रेस्टोरेंट मालिक पर दबाव बनाया जा रहा था। जीएसटी को एडजस्ट करने के लिए असिस्टेंट कमिश्नर दुबे द्वारा 75000 की मांग की गई जिस पर विजिलेंस को इस पूरे प्रकरण की सूचना दी गई और एक पूरी योजना के तहत विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार किया।
लक्ष्मी रोड पर जीएसटी का कार्यालय है और यही से रिश्वत के लेनदेन को लेकर विजिलेंस की यह कार्रवाई पुरी की गई। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर के कैनाल रोड स्थित घर पर भी छापा मारा।