देहरादून ,
राजधानी के अलग अलग छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने हिमालयन स्टूडेंट फैडरेशन के नेतृत्व में एनटीए द्वारा आयोजित की गई नीट यूजी और नेट परीक्षा में हुई बड़े स्तर पर गड़बड़ी के विरोध में डीएवी कॉलेज देहरादून के मुख्य प्रवेश द्वार पर एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस अवसर पर हिमालयन स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े छात्रों ने एनटीए एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों लाखों रुपये में प्रश्न पत्र बेचे गए और परीक्षा से पूर्व इंटरनेट पर प्रश्नपत्र बांटा जा चुका था । उनका कहना है कि इसके बावजूद एनटीए ने इस पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की और परीक्षाएं आयोजित करा दी। इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि परिणामतः लाखों अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। हिमालयन स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े छात्र नेता विशाल चैहान ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अभ्यार्थियों से मांगते हुए तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर छात्र नेता आयुष ध्यानी ने कहा कि जब नेट की परीक्षा रातों रात निरस्त की जा सकती है तो नीट परीक्षा क्यों नहीं उन्होंने नीट परीक्षा भी निरस्त करने की मांग की।