देहरादून ,
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर व्यवस्था बनाने में असफल रहने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्ले हाॅल चैक पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। यहां महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और जहां पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक किसान, युवा और सैनिक सहित पूरा देश त्रस्त सरकार की नीतियों और महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि यही नहीं केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें हर मामले में पूरी तरह असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मामले हैं जिससे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाल, तेल, गैस सहित सभी आवश्यक चीजें दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी आये दिन की बात हो गई है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्र सड़कों पर थे कि तब तक यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री पहले ही दिन से एनटीए को क्लीन चिट देने में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं जबकि अब साफ है कि एनटीए इन प्रकरणों के लिए जिम्मेदार है। इस दौरान अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।