रवि बडोला हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग, प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

रवि बडोला हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग, प्रदर्शन

देहरादून ,

रवि बडोला हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने एवं पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ, स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युश सिंह को सौंपा। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि विगत 16 जून 2024 को लगभग रात्रि 10.30 बजे रायपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत डोभाल चैक, रायपुर में सोनू भारद्वाज व उसके गुर्गों द्वारा सुनियोजित तरीके से रवि बडोला, सुभाष क्षेत्री एवं मनोज नेगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद रवि बडोला की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य सुभाष क्षेत्री एवं मनोज नेगी बुरी तरह घायल हो गये और जो अभी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती है। ज्ञापन में कहा गया कि रवि बडोला की नाले से बरामदगी एवं घायलों को उचित उपचार दिलाने में शासन-प्रशासन द्वारा हो रही देरी से स्पष्ट अंदेशा होता है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा आरोपियों को बचाने की पूरी-पूरी कोशिश की गई। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वसनीय सूत्रों से मालूम हुआ है कि आरोपी को स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय नेताओं का पूर्ण सरंक्षण प्राप्त है। ज्ञापन में कहा गया कि जिस कारण जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने एवं आरोपियों पर गुंडा एक्ट, आर्म एक्ट व भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए अन्य निम्न विंदुओ पर ठोस कार्यवाही करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में कहा गया कि सोनू भारद्वाज की समस्त वैध व अवैध संपत्ति ध्वस्त की जाए। आरोपियों पर गुंडा एक्ट, आर्म एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता के तहत संगीन धाराओं में इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि चूंकि मृत्यु प्राप्त रवि बडोला परिवार के इकलौते पुत्र हैं, अतः एवं उनके परिवार को उचित मुआवजा राशि तथा उनकी पत्नी के जीविकोपार्जन के लिए स्थाई नौकरी की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि घायल हुए सुभाष क्षेत्री एवं मनोज नेगी को मुफ्त उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए उचित मुआवजा राशि दी जाए। इस अवसर पर अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *