पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू
मामला बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा, घटना से अस्पताल में मचा हड़कम्प
हरिद्वार ,
जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष के इएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) पर एक इंटर्न से छेड़छाड़ का आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा मामले की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। आरोप है कि इंटर्न के गुस्साएं परिजनों ने इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर इएमओ के थप्पड जड़त हुए जमकर हंगामा किया। जिससे इमरजेंसी कक्ष में बखेड़ा खड़ा हो गया। इंटर्न के पिता की ओर से कोतवाली नगर में घटना के सम्बंध में तहरीर देकर इएमओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधाार पर मामले की जांच में जुट गयी है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। इएमओ ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पूरा मामला गुरूवार को खुलकर सामने आ गया। जिसको लेकर अस्पताल में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कोतवाली नगर एसएसआई सतेन्द्र बुटोला ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उसकी बेटी जिला अस्पताल में दिसम्बर 2023 से टेªनिंग ले रही है। बुधवार की देर शाम करीब 7.30 बजे डॉ. अनस जाहिद जोकि जिला अस्पताल में इएमओ पद पर तैनात है। जोकि मेरी बेटी को बुलाकर अलग कमरे ड्यूटी रूम में ले गया और भीतर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। डॉ. अनस जाहिद ने मेरी बेटी को अपनी बाहों में जकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती करने लगा। बेटी के विरोधा करने पर डॉ. अनस जाहिद मेरी बेटी को डरा धामका कर अश्लीलता करता रहा। मेरी बेटी डॉ. अनस जाहिद से अपना बचाव करती रही और कमरे से बाहर जाने की कौशिश करती रही। अचानक उसके द्वारा बेटी को फोन किया गया। जब डॉ. अनस जाहिद को पता चला कि फोन उसके पिता का है तो वह घबरा गया और इसी दौरान उसकी बेटी कमरे का दरवाजा खोलकर रोती हुई घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।