मिनी बैंक ब्रांच में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चोरी से खरीदा गया एक मोबाइल और करीब 14 हजार बरामद
हरिद्वार ,

बहादराबाद पुलिस ने मिनी बैंक ब्रांच चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की गयी रकम और चोरी की नगदी से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद थाना पुलिस के अनुसार अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी सन्नी ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि 08 जून की दोपहर को अज्ञात द्वारा उसकी दुकान में खोली गये मिनी बैंक ब्रांच का ताला पेचकस के खोलकर कैश काउण्टर से 1,52,860 रूपये की नगदी ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरी की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर बहादराबाद-रुड़की मार्ग से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 13,820 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपना नाम मौ. शाकिर पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम इक्कडखुर्द कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताते हुए मिनी बैक की ब्रांच से 90 हजार की नगदी चोरी करना स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि उसने चोरी के पैसों से जुआ खेला, जमकर शराब पी और 15 हजार का एक मोबाइल भी खरीदा। पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *