गुरु अर्जन देव के 417 वां शहादत दिवस पर लगाई छबील – uttarakhandawaaz.in

गुरु अर्जन देव के 417 वां शहादत दिवस पर लगाई छबील

देहरादून ,

सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के 417 वां शहादत दिवस पर राजपुर रोड पर गांधी पार्क के सामने ऑटो यूनियन के तत्वावधान में भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मीठे जल की छबील लगाई गई। इस अवसर पर राहगीरों को छबील वितरित किया गया। इस अवसर पर सिखों के पांचवें गुरु एवं शहीदी के सरताज गुरु अर्जन देव का शहीदी गुरु पर्व को राजपुर रोड ऑटो यूनियन ने उल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में सिख संगतों द्वारा मीठे शरबत की छबील लगाकर अपने गुरु की शहीदी के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। इस मौके पर महानगर कांग्रेस देहरादून के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि गुरु अर्जुन देव ने भाई गुरुदास की मदद से गुरु ग्रंथ साहिब की संपादना की। उन्होंने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब में कुल 5894 गुरु बाणी के शब्द हैं, और जिनमें 2216 गुरु वाणी के शब्द गुरु अर्जुन देव के जिनमें सुखमणि साहिब सबसे सरल एवं मन को शांति देने वाली वाणी है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *