चमोली ,
उत्तराखंड के उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में स्थित हिंदू सिक्ख धार्मिक आस्था का संगम श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब यात्रा अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है,सोमवार 3 जून से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सिक्ख श्रद्धालुओं की संगत बढ़ने से गोविंद घाट से लेकर, पुलना गोविंद धाम हेमकुंड साहिब तक के आस्था पथ पर चहल पहल भी बढ़ गई है,जिसके चलते स्थानीय लोगों का होटल,ढाबा,से लेकर घोड़ा खच्चर,दंडी कंडी,चलाने वाले लोगों की भी आजीविका भी चलने लगी है, श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने से लेकर अबतक करीब 34हजार श्रद्धालुओ ने हेमकुंड साहिब धाम पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका है, मंगल वार 4जून को जहां साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब जी के दर्शन किए है, गोविंद धाम से लेकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक की विकट चढ़ाई को सिक्ख श्रद्धालुओ की संगत गुरु आस्था पथ पर बोले सोनिहाल के जयकारे लगाते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था के बल बूते बर्फ की सीढ़ियों को आराम से पार करते हुए निशान साहिब के पहले दर्शन से ही भावुक हो रहे है, वहीं हेमकुंड साहिब पहुंचते ही सबसे पहले सप्त श्रृंग पर्वत की तलहटी में स्थित पवित्र अमृत हिम सरोवर में गुरु के नाम का जप करते हुए आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे है, बाद में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर गुरु महाराज की अरदास और शबद गुरुवाणी पाठ में भी शरीक होकर गुरु कृपा से धन्य हो रहे है, खुशनुमा मौसम के बीच पूरी लोकपाल घाटी आजकल संगतों की अच्छी आमद से गुलजार हो रखी है, श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा का संचालन करने वाले श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा गोविंद घाट में गुरु धाम जाने से पहले सभी गुरु महाराज जी के भक्तों और संगतों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधी जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई है जहा एक्स रे मशीन से लेकर ईसीजी ब्लैड टैस्ट,सहित 24घंटे डॉक्टर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए उपलब्ध है, लोक सभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब पूरी तरह से चारधाम यात्रा और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा, और विश्व धरोहर फूलों की घाटी की यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है जो धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन के अलावा प्रकृति पर्यटन के लिए एक अच्छी खबर है l