पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन – uttarakhandawaaz.in

पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन

देहरादून ,

राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में हो रही पेयजल की किल्लत को दूर किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने जल भवन नेहरू कालानी स्थित मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर इस ओर त्वरित गति से कार्य किये जाने का आग्रह किया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पानी की किल्लत को लेकर मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य महाप्रबंधक को बताया कि राजधानी व आसपास के कई क्षेत्रों में दस से पन्द्रह दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई जगह सीवर पाईप टूटा होने के कारण सीवर व पानी की लाईन आपस में मिल गई है जिससे क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि छबील बाग, कांवली रोड, ओंमकार रोड, चुक्खूवाला, खुडबुडा मौहल्ला, एमडीडीए कालोनी मोहनी रोड, प्रीतम रोड, चन्दर नगर, इन्दर रोड, नेमी रोड, बलबीर रोड़, तेगबाहदुर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है ओर सभी टयूबवैलों पर जनरेटर लगवाये जाये और जिससे बिजली जाने पर पानी की सप्लाई में कोई असर न पड़े, वहीं जिन क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है उन क्षेत्रों में पानी की पाईप लाईनें बदली जाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कैलाशपुरी, आनंद विहार, नेशविला रोड, राजपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों लो प्रेशर चल रहा है और उसे भी शीघ्र ठीक किया जाये अन्यथा हमें आंदोलन करने के लिए विवश होना पडेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही आंदोलन करने के लिए रणनीति बनाई जायेगी। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *