तेल से भरे टैंकर में लगी आग से मचा हड़कंप पुलिस व फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर पाया काबू

देहरादून ,

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना प्रेमनगर नंदाचौकी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास बीच रोड़ में तेल से भरे टैंकर में आग लगने से अफरा तफरी के हालात हो गए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गयी।  गनीमत रही फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते आग पर काबू कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट के नजदीक 14000 लीटर से भरे पेट्रोल के टैंकर को अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से यह हादसा टल गया है।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है। पेट्रोल से भरा टैंकर रुड़की लंढोरा से सभावाला सहसपुर की तरफ जा रहा था। चालक आरिफ ने बताया कि बैटरी में शार्ट सर्किट के कारण केबिन में आग लगी। उन्होंने खुद बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। ऐसे में उन्होंने प्रेमनगर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सूचना पर पुलिस व फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तेदी से तत्काल आग पर काबू पा लिया। यदि आग टैंकर तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *