फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में फरार 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार

आरोपी से लूटी गयी रकम से 25 हजार की नगदी बरामद
लूट मामले में शामिल पांच आरोपी पूर्व में गिरफ्तार होकर जा चुके जेल
हरिद्वार ,

फाइनेंस कर्मी से हुई डेढ़ लाख की लूट मामले में फरार 10 हजार के ईनामी को पुलिस ने मंगलवार को सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने 25 हजार की नगदी बरामद की है। जबकि पुलिस औस एसटीएफ अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुक जेल भेज चुकी है। फाइनेंस कर्मी से हुई लूट में कुल छः आरोपियों की सलिप्ता पाई गयी थी। जोकि गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिस ने दबोचे गये छठें आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 15 फरवरी 24 को फाइनेंसर कम्पनी कर्मी राहुल कुमार पुत्र स्व. गोपाल निवासी धनौरी पिरान कलियर हरिद्वार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकयत में कहा था कि हजाराग्रंट आसफनगर के बीच अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर नोटों से भरा बैग लूट कर ले गये। जिसमें डेढ़ लाख की नगदी मौजूद थी। बदमाश भगते वक्त उसकी बाइक की चांबी निकाल कर दूर फैंक गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने लुटेरे को दबोचने के लिए सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना पर बीती देर शाम को दो संदिग्ध ओसो आश्रम के पास पीर वाली गली के पास नजर आये। संदिग्धों का पुलिस के पहुंचने का आभास होते ही उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेर घोट कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 20 हजार की नगदी, बाइक और दो मोबाइल बरामद की। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम शिवकुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम हुसैनपुर नवादा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश और गुलाम साबिर पुत्र स्माइल निवासी ग्राम हजारा ग्रंट थाना सिडकुल हरिद्वार बताया। पुलिस बदमाशों की निशानदेही शिवकुमार की ससुराल चैली भगवानपुर से लूट की रकम से 30 हजार की ओर नगदी बरामद की है। बदमाशों ने खुलासा किया कि लूट के मास्टर माइंड शिवकुमार की पत्नी गर्भवती हैं जिसके उपचार के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने अपने एक अन्य साथी की जानकारी पर फाइनेंसर से लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि लूट मामले में छः लोगों की सलिप्ता पाई गयी थी। जिसमें दो की गिरफ्तारी के बाद चार फरार थे। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो रहे थे। जिसको देखते हुए फरार बदमाशों पर ईनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने तीन लुटेरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अन्तिम एक बदमाश अभी भी फरार चल रहा था। जिसपर 10 हजार का ईनाम घोषित था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने लूट मामले फरार 10 हजार के ईनामी को आज कोर्ट तिराहे रोशनाबाद से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नामनकुल पुत्र सोमपाल निवासी नूननगर पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया है। जिसके पास से पुलिस ने लूट गई रकम से 25 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंघित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *