टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के लिए किया चुनाव प्रचार

कांग्रेस ने अपन न्याय पत्र को भाजपा से बेहतर बताया
देहरादून ,

जैसे-जैसे उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तिथि 19 अप्रैल नजदीक आ रही है, वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार भी तेज हो गया है। बीजेपी ने एक दिन पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया। वहीं, कांग्रेस ने अपन न्याय पत्र को बीजेपी से बेहतर बताया और इसके लिए तर्क भी दिए गए। यहां दून में कांग्रेस से टिहरी लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के साथ ही राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार ने देहरादून में चंद्र नगर, रेसकोर्स, डालनवाला, आराघर, डालनवाला क्षेत्र की मलिन बस्तियों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगा। इस अवसर पर इसके साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी को घोषणापत्र को जुमला बताया है। इस अवसर पर प्रचार अभियान के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं और बैठकों में इन नेताओं ने बीजेपी के घोषणापत्र को जुमला पत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 105 से अधिक सीटों पर चुनाव होने है और भारतीय जनता पार्टी अचानक गहरी नींद से जागी है। बीजेपी ने 76 पन्नों का मेनिफेस्टो प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एक घंटा 40 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस के बाद मीडिया से एक भी सवाल नहीं लिया गया। यह भारतीय जनता पार्टी की गंभीरता को दर्शाता हैं। एक तरफ देश महंगाई, बेरोजगारी से त्राहिमाम हैं और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को लोगो के बीच जाकर उनकी गुरबत दुःख परेशानी टटोलने का समय तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात सुनाते सुनाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूल ही गए की सरकारों को जनता की मन की बात भी सुननी होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में 25 गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी दिसंबर 2023 में गठित हो गई थी। भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव, लोगों की आकांक्षाएं, अपेक्षाएं और आशंकाओं को ध्यान में रखकर मेनिफेस्टो (न्याय पत्र) बनाया गया। उन्होंने बताया किइसमें पांच तरह के न्याय और 25 गारंटियो पर प्रमुखता से बात रखी गयी हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस का मेनिफेस्टो विशेषज्ञों की राय और आमजन की भागीदारी से सवा तीन महीने में बनकर तैयार हुआ, वहीं भारतीय जनता पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी 30 मार्च 2024 को गठित होती है। उन्होंने बताया कि मात्र 13 दिन पहले जब पहले चरण के चुनावो को चार दिन बचे हैं। इस मौके पर दो बार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भाजपा के जुमला पत्र में दावा किया गया है कि 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से निकाल लिया गया है। नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाया जा रहा है। वहीं नीति आयोग अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा करता है कि देश की 20ः आबादी आज रूपये 46 प्रतिदिन पर गुजर बसर करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिदिन दो किसान और दो युवा आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा के पूरे मेनिफेस्टो में केवल दो बार रोजगार की बात की गई है। जिस देश में 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष की आयु से कम के युवाओं की हो और जब 45 साल की बेरोजगारी का आंकड़ा पार हो गया हो, वहां सत्तारुड दल के मेनिफेस्टो में रोजगार का जिक्र केवल दो बार होना यह विडंबना नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस के मेनिफेस्टो (न्याय पत्र) में युवाओं के लिए 30 लाख सरकारी पदों को भरने की बात है और एक लाख सालाना शिक्षित युवा को अप्रेंटिसशिप देने की बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *