देहरादून ,
उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। यात्रा के पंजीकरण के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। वेबसाइट पर पंजीकरण के अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व ब्रदीनाथ चार धाम हैं। चार धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो रही। धामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया खोल दी है। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पत्ते के लिए आईडी देनी होगी।
पिछले साल चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार सरकार को रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है
इस बार चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर भक्तों के लिए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 10 मई 2024 को सुबह 7 बजे,
यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे
और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।
चार धाम यात्रा 2024 को लेकर सरकार की तैयारियां जोरो पर हैं। यात्री चारधाम यात्रा में हैली सेवा का उपयोग करने के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in इस वेबसाइट से से बुक कराएं।हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
ऐसे करें पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर। व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी। टोल फ्री नंबर– 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा है। स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।