हरिद्वार ,
चुनाव में वोटरों के लुभाने के लिए लाई गयी शराब की खेप को पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थाना कलियर पुलिस ने बताया कि बीती शाम को पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बावन दर्रा शिवमन्दिर के पास भारी मात्रा में शराब की पेटी के साथ एक व्यक्ति को देखा गया है। पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से लेते हुए मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने बताये गये स्थल पर छापा मारा गया। पुलिस टीम ने मौके से 40 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम दलवीर पुत्र रतीराम निवासी ग्राम ब्रह्मपुर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
