देहरादून ,
थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया की ग्राम नगान क्षेत्र में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है और रेस्क्यू के लिये एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप के माध्यम से लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई। इस दौरान खोजबीन करने पर देखा तो वहां पर व्यक्ति मृत मिला। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि दुर्भाग्यवश व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर की मदद से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।