भारी बरसात और बर्फबारी से राज्य में कई जगह रास्ते बंद – uttarakhandawaaz.in

भारी बरसात और बर्फबारी से राज्य में कई जगह रास्ते बंद

त्यूनी से चकराता में रात भर हुई भारी बर्फबारी के कारण मार्ग बन्द

देहरादून ,

राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला डिवीजन – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 कि0मी0 45 से किलोमीटर 82 त्यूनी से चकराता में रात भर हुई भारी बर्फबारी के कारण बन्द हो गया है। मार्ग खोलने हेतु 02 जेसीबी द्वारा कार्यवाही गतिमान है। उक्त मार्ग खुलने का संभावित समय आज सांयः 03 बजे लगभग बताया गया है।

जनपद में तहसीलों की स्थितिः –

तहसील सदर में तेज वर्षा है। डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर, कालसी, त्यूनी एवं उप तहसील मसूरी में हल्की वर्षा है। तहसील चकराता क्षेत्रान्तर्गत लौखंण्डी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ एवं चकराता मेन में बर्फबारी है।
तहसीलों में स्थिति सामान्य होना अवगत कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *