भारी बारिश से सौंग नदी में समाया दून डिफेंस कॉलेज

देहरादून ,

राजधानी और आसपास के स्थानों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत लेकर आई है और सड़कें जलमग्न हो गई है। प्रदेश में कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। देर रात से व सुबह हुई बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। यहां राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में देर रात्रि व सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश के चलते रिस्पना व बिन्दाल नदी उफान पर रही और सड़कें पूरी तरह से जलमग्न होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा। कई स्थानों पर बारिश के पानी की कोई निकासी नहीं की गई है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर दून के मालदेवता क्षेत्र में दून डिफेंस कॉलेज के बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस दौरान कॉलेज की पार्किंग में खड़ी कारें पानी में डूब गई। वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा नाली के ऊपर बना हुआ था और सौंग नदी में तेज बहाव होने के कारण कालेज पूरी तरह से जमींदोज हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *