सीएम धामी संग अयोध्या भगवान राम के द्वार तक पहुंची उत्तराखंड की कैबिनेट – uttarakhandawaaz.in

सीएम धामी संग अयोध्या भगवान राम के द्वार तक पहुंची उत्तराखंड की कैबिनेट

देहरादून /अयोध्या ,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रिमंडल के साथ श्री अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति की प्राणसत्ता हैं। श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना के साथ ही भारत के भाग्य के कपाट खोलने में सहायक सिद्ध होगा।

इस पूर्व श्रीराम के दर्शन हेतु महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता हमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *