मानदेय में बढ़ोत्तरी किये जाने सहित चार सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग
देहरादून ,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहायिका, मिनी कर्मचारियों का मानदेय में बढ़ोत्तरी किये जाने सहित चार सूत्रीय मांगों के समाधान को राजधानी में रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका व मिनी कर्मचारी गांधी पार्क के बाहर इकटठा हुई और वहां से मानदेय में बढ़ोत्तरी किये जाने सहित चार सूत्रीय मांगों के समाधान को राजधानी में रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां अपने मानदेय को लेकर उत्तराखंड सरकार से बार-बार निवेदन करती आ रही हैं और संगठन उत्तराखंड सरकार से मिलने का मौका नहीं दिया जाता है जिस कारण रैली के माध्यम से आप तक अपनी बात पहुंचाने का फैसला किया है। ज्ञापन में कहा गया कि संगठन चाहता है कि जिस तरह प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं और केंद्र सरकार से राज्य सरकार तक सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम एक आंगनवाड़ी वर्कर से करवा रहे है और जिसका कि उसको उसके कार्य को देखते हुए उसको मानदेय दिया जाना बनता है। ज्ञापन में कहा गया कि लेकिन महिला सशक्तिकरण के आंगनवाडी महिलाओं को अनदेखा किया जा रहा है और जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। ज्ञापन देने वालों में अनेकों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां आदि शामिल रहे।