देहरादून ,
उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने आज विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो राज्यसभा सदस्य के लिए भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे साथ ही भाजपा की मजबूती के साथ ही जनता के हितों के लिए कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है. ऐसे में वो अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही सभी विधायकों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ने कहा कि जो उम्मीद राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जताया है, उन उम्मीदों पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे, इसके साथ ही साथ ही प्रदेश से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा समस्त कैबिनेट मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहे।