श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया श्री गुरु गोबिन्द सिंह का 357 वां पावन प्रकाश पर्व

हजारों की संख्या में संगत ने गुरु महाराज को मत्था टेक प्राप्त किया आशीर्वाद
देहरादून ,

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में एवं साध संगत के सहयोग द्वारा श्री गुरु गोबिन्द सिंह का 357 वां पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में संगत ने गुरु महाराज को मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रातः सुखमनी साहिब एवं नितनेम, सबद चैकी एवं अरदास के पश्चात भाई हरदियाल सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने आसा दी वार का सबद तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर वीखे भव लयो का गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर हजूरी रागी भाई गुरदियाल सिंह ने सबद हम एह काज जगत मो आये हजूरी रागी भाई नरेंदर सिंह ने सबद गुरसिखां मन बधाइयाँ जिन मेरा सतगुरु डीठा राम राजे, भाई प्रधान सिंह, हजूरी रागी गुरूद्वारा गुरु नानक दरबार, कोलम्बो वालों ने सबद तिन धन्य जने दी माओ आये सफल से काका गुरजोत सिंह, देहरादून वालों ने सबद जाउ तउ प्रेम खेलन का चाउ और भाई कँवरपाल सिंह ने सबद प्राणी परम् पुरख पग लागों ष् का गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर भाई चरणजीत सिंह हजूरी रागी ने अपने सेवक की आप पैज रखाई का गायन कर संगत को निहाल किया इस अवसर पर सज्ञानी शमशेर सिंह हैड ग्रंथी गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब के जीवन प्रेम, संतोष एवं त्याग की भावना से भरा हुआ था बैसाखी वाले दिन अमृतपान करवा कर जात पात के भेदभाव को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आप ने 14 जंग लड़ी और सभी में जीत प्राप्त की व अपना सम्पूर्ण जीवन एवं परिवार को देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। बच्ची कृत जोत कौर ने सबद राजन के राजा महाराजन के महाराजा का गायन किया। इस अवसर पर भाई अर्शदीप सिंह हजूरी रागी गुरूद्वारा पौंटा साहिब वालों ने सबद राजन के राजा महाराजा के महाराजा का गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर पंडाल को सुन्दर फूलों एवं लाइट से सजाने की निष्काम सेवा सरदार मनजोत सिंह सुपुत्र सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने की और श्रद्धालुओं ने जलपान के स्टाल अमृत वेले से लगा रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *