जोशीमठ ,
जोशीमठ विकासखंड का सुदूरवर्ती गांव पगनो आजकल पूरी तरह खतरे की जद में है कारण है गांव के ठीक ऊपर से जबरदस्त भूस्खलन का होना जिसके चलते इस वक्त दर्जनों परिवार भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें की भूस्खलन का मलवा सारा गांव की तरफ बढ़ रहा है जिसके चलते इस वक्त पूरा गांव खतरे की जद में पहुंच चुका है। बड़ी बात तो यह है कि विगत कुछ वर्षों से पगनो गांव के ठीक ऊपर से जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है जिसको लेकर के इस वक्त पगनो गांव के लोग दहशत मैं जी रहे हैं। आजकल मानसूनी बरसात लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है जो बरसात इस वक्त पगनो गांव के लिए खतरा बना हुआ है। आपको बताते चलें कि पगनो गांव में देर रात भारी भूस्खलन के चलते दो दुकान तीन गौशाला और साथ में एक गरीब परिवार का आशियाना और साथ में भगवान महादेव का प्राचीन मंदिर और साथ में एक धर्मशाला भूस्खलन की चपेट में आ गए जिसको लेकर पगनो गांव के ग्रामीण काफी डर के साए में जी रहे हैं। तस्वीरें रोंगटे खड़े करने वाली है तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पगनो गांव के ठीक ऊपर से किस तरह से भूस्खलन हो रहा है जिसका सारा मलवा देख सकते हैं आप तस्वीरों में किस तरह से गांव में पहुंच रहा है तस्वीरें बहुत डरावनी है। बड़ी बात तो यह है कि अगर ज्यादा बरसात होती है तो पगनो गांव में जान माल की हानी हो सकती है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द हमारी गांव की सुध नहीं लेता है तो आने वाले दिनों में पूरा गांव जोशीमठ तहसील मैं बैठकर भूख हड़ताल करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।