राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला किए जाने की घटना पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस को जारी किए गए निर्देश – uttarakhandawaaz.in

राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला किए जाने की घटना पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस को जारी किए गए निर्देश

प्रभावित इलाके में पुलिस की गस्त बढ़ाने के दिए निर्देश

पुलिस द्वारा प्रभावित इलाके में सायरन बजाते हुए वाहनों से नियमित रूप से की जा रही गस्त

लाउड हेलरो के माध्यम से भी आस- पास के लोगो को सावधानी बरतने के भी दिए जा रहे है निर्देश

पुलिस द्वारा वन विभाग की टीम के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए गुलदार को पकड़ने के किए जा रहे प्रयास

देहरादून ,

कल शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच, चीड़ों वाली खाला, रिसपाना नदी के जंगल झाड़ी क्षेत्र में गुलदार द्वारा 12 वर्षीय बच्चे निखिल, पुत्र श्री शेर बहादुर पर हमला किया गया, जिसमे उनके सर पर चोट आई, निखिल अपने साथियों के साथ जंगल झाड़ी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गया था, जब ये घटना हुई।

घटना की सूचना पर तत्काल वन विभाग के टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। राजपुर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की गस्त बढ़ाने के संबंध में थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देशित किया गया है, साथ ही वन विभाग के टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों को गुलदार के हमले के प्रति सावधान किया जा रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों में इस आदमखोर गुलदार का भय साफ देखा जा रहा है। पूर्व में भी एक बच्चे पर हमला हो चुका है इसके बाद से क्षेत्र में घूम रहे हिंसक जानवरों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *