167 रिक्रूट आरक्षी बनी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा – uttarakhandawaaz.in

167 रिक्रूट आरक्षी बनी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा

हरिद्वार ,

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में 167 महिला आरक्षियों की पासआउट सेरेमनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग ने परेड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला रिक्रूट्स की टोली ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने रिक्रूट्स कांस्टेबल को शपथ दिलाते हुए उनको बधाई दी और उनको देश सेवा के लिए समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। बताते चले कि पुलिस लाइन हरिद्वार को 200 महिला रिक्रूट्स के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। जिनमें से अन्य परीक्षा द्धपटवारी, वीडिओ इत्यादिऋ उत्तीर्ण करने एवं अन्य कारणों से 33 चयनित अभ्यर्थी उक्त प्रशिक्षण का हिस्सा नही बनी। शेष 167 महिला आरक्षियों द्वारा 06 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकुशल समस्त टेस्ट पास किए। 15 जून 2023 से शुरु हुए इस प्रशिक्षण के दौरान आरआई प्रशिक्षण अनिता गैरोला के नेतृत्व में 34 आईटीआई व पीटीआई व अन्य स्टाफ द्वारा महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *