प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने की पत्रकारों से वार्ता
देहरादून ,
परिवहन व्यावसायिक संघर्ष समिति के संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि हिट एंड रन कानून को लेकर बिना कोई काॅल किये वाहनों के पहिये दो दिन तक जाम रहे जिसके कारण केन्द्र सरकार को अपने कदम पीछे खींचे। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल हड़ताल को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि हिट एंड रन एक अपराध है जिसमें सजा व जुर्माने का कडा प्रावधान किया गया है। देश में व्यवसायिक वाहन चलाने वाले चालकों ने बिना किसी काॅल के केवल सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी के आधार पर अपने व्यवसायिक वाहनों के पहिये जाम कर दिये गये और चालक के बिना व्यवसाय नहीं चलेगा और उनकी बातों को सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने निर्णय लिया और वह ड्राइवरों के साथ हैं केन्द्र व राज्यों की सरकारों ने वार्ता के बुलाया जिसमें रोडवेज, ट्रक, विक्रम, टैक्सी, मैक्सी सहित अन्यों को साथ लेकर एक संघर्ष समिति का गठन किया और संयोजक उन्हें बनाया गया, वहीं शासन से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से बताया गया कि कानून का अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ व कानून के बारे में लोगों में भ्रांतियां ज्यादा हैं। धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बिना चर्चा किये इतना कठोर कानून पास किये जाने से देश भर के ड्राइवरों के मन में भय व भ्रांतियां दोनों हैं और यह आंदोलन स्वतः स्फूर्त है जिसकी किसी ने कॉल नहीं दी। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन अपने ड्राइवरों के साथ हैं और सरकार को चाहिए कि इस कानून को तत्काल स्थगित रखने की घोषणा कर दी गई। उन्होंने कहा कि अगर हमारे चालक हड़ताल में हैं तो हम भी उनकी हड़ताल में शामिल हैं और हमारा पूरा नैतिक समर्थन उनके साथ है। उन्होंने बताया कि अनुसूईया प्रसाद उनियाल, जितेंद्र सिंह नेगी, दिनेश नागपाल, योगेश गंभीर, जसविंदर सिंह मोठी ने आल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से छह सूत्री मांग पत्र परिवहन सचिव को सौंपा गया। इस अवसर पर अनेकों ट्रांसपोर्टर शामिल रहे।