बहादराबाद में गौकशी करते एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

300 किलो गौमांस, औजार और जिंदा एक गौवश बरामद
हरिद्वार ,

बहादराबाद पुलिस ने सूचना पर ग्राम मरगूबपुर स्थित कब्रिस्तान में गौकशी करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने मौके से 300 किलो गौमांस, दो छुरी और गौकशी के उपकरण समेत एक जिंदा गौवश बरामद किया है। पुलिस ने बरामद किये गये जिंदा गौवंश को शनिदेव गौशाला बहादराबाद के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार दोनों गौकशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शांतरशाह चैकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि बीते दिन सूचना मिली कि ग्राम मरगूबपुर स्थित शाहरूख का टीन शेड के निकट कब्रिस्तान में कुछ लोग गौकशी कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने गौकशी करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस से बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने मौके से 300 किलो गौमांस, 04 पशु खुर, दो छुरी, गौकशी के औजार समेत एक जिंदा गौवश बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शाहरूख पुत्र रिफाकत निवासी मरगूबपुर बहादराबाद बताते हुए खुलासा किया कि वह अपने फरार दो साथियों के साथ गौकशी के लिए एक गाय और एक बछड़ा लेकर पहुंचे थे। उनके द्वारा गाय की मार डाला, जिसका मांस सामने पड़ा है। आरोपी ने फरारउ अपने साथियों के नाम परवस पुत्र सहीद और आबार्द ऊ अब्दुल शमी निवासीगण मरगूबपुर बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बरमाद किये गये जिंदा गौवश को शनिदेव गौशाला बहादराबाद के सुपूर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *