ज्वालापुर क्षेत्र से नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग इलाकों से दो नशा तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक व चरस, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने अलग-अलग इलाकों से दो नशा सौदागरों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान चरस तस्कर ने अपना नाम संधीरा पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर बताया है। जिसके पास से पुलिस ने 50 ग्राम चरस, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और 2210 रूपये बरामद किये हैं। जबकि स्मैक तस्कर ने अपना नाम मयक मेहता पुत्र विपिन मेहता निवासी मोहल्ला मेहतान ज्वालापुर बताया है। जिसके पास से पुलिस ने 6.72 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और 750 रूपये बरामद किये हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *