सिडकुल में सैक्स रैकेट का पदार्फाश, दो युवती समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कमरे से आपत्तिजन सामग्री व नगदी की बरामद
हरिद्वार  ,

सिडकुल थाना क्षे में मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का पदार्फाश करते हुए पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ सदर स्वप्रिय मुयाल ने बताया कि गुरूवार की शाम को सूचना मिली कि सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित हेत्तमपुर में शिवम एकेडमी के समीप एक मकान में सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बताये गये मकान पर छापा मारकर दो युवतियों समेत तीन को दबोच लिया। टीम ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मौहल्ला खुशहालपुर बाजपुर ऊधमसिंह नगर हाल सुमननगर रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *