आज और कल दून प्रवास पर रहेंगे सर संघ चालक मोहन भागवत – uttarakhandawaaz.in

आज और कल दून प्रवास पर रहेंगे सर संघ चालक मोहन भागवत

देहरादून ,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डाक्टर मोहन भागवत एवं संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 22 एवं 23 दिसम्बर को देहरादून प्रवास पर रहेंगें। यहां राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र मे पत्रकारों से वार्ता करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांतीय प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 98 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 2025 को संघ कार्य शुरू हुए 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष के अवसर पर समाज जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण विषयों पर सघन कार्य करते हुए देश भर में एक लाख से अधिक गाँवों तक शाखा के माध्यम से संपर्क करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी प्रत्यक्ष शाखा के माध्यम से सभी गाँवों में पहुँचने को लक्ष्य रखा गया है। उन्हांेने बताया कि इस वर्ष 24 अक्टूबर 2023 को सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने विजय दशमी के अपने परंपरागत संबोधन में पांच विशेष बातों की ओर स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था, जिनमें परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य बोध पर उन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने बताया कि सामाजिक समरसता के विषय को महत्व देते हुए सर संघ चालक ने आहवान किया था कि प्रत्येक गांव का मंदिर, पानी और श्मशान पर सबका अधिकार होना चाहिए। उन्होंने परिवार में हिन्दू संस्कारों पर विशेष आग्रह किया था तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता और वृक्षारोपण प्रत्येक स्वयंसेवक को करने को प्रेरित किया था। उन्होंने स्वावलंबन की चर्चा करते हुए स्वदेशी ही अपनाने का आग्रह किया था। इस अवसर पर वार्ता में बलदेव पराशर आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *