अंकिता हत्याकांड: फिर वही सवाल आखिर कौन है वीआईपी ?

देहरादून ,

अंकिता हत्याकांड के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अभी भी इस मामले में छिपे कई रहस्यमय सवाल सामने आने बाकी हैं। अंकिता हत्याकांड को लेकर आज जून की सड़कों पर कई संगठन सड़क पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला गया। पूरे प्रकरण में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर संगठनों में नाराजगी नजर आई।
प्रदर्शनकरियों का कहना था कि आखिर क्या कारण है कि एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी उसे तथा कथित वीआईपी का नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है जो इस पूरे प्रकरण में सबसे अधिक रहस्यमय बना हुआ है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल भावना पांडे ने तो सीधे तौर पर धामी सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि वह आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकरियों में पूर्व सैनिक भी शामिल रहे जिन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की आन बान और शान के लिए हमेशा से सड़कों पर उतरते आए हैं और इस प्रकरण को लेकर भी चुप नहीं बैठने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *